मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: राधारानी पर विवादास्पद टिप्पणी करने वाले आर्य समाजी को शिव पुराण की कथा सुना रहे प्रदीप मिश्रा के मंच पर आने पर ब्रजवासी संत व नागरिक नाराज हो गए। बतादें कि राधा रानी को लेकर वर्ष 2024 में दिए गए कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के विवादित बयानों के बाद ब्रजवासियों और संत समाज में नाराजगी देखने को मिली थी। बाद में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुंचकर राधा रानी के चरणों में दंडवत होकर अपने शब्दों से ठेस पहुंचने पर क्षमा मांगी थी। अब उनके मंच पर एक ऐसे ही आर्य समाजी को स्थान दिए जाने को लेकर ब्रजवासियों में नाराजगी है। ब्रजवासियों का कहना है कि राधारानी के प्रति आस्था और भावनाओं से जुड़े मामलों में मंच साझा करने से पहले आयोजकों को संबंधित व्यक्ति की पूर्व टिप्पणियों और विचारों का संज्ञान लेना चाहिए था।

हिंदी हिन्...