Mathura News: राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे संत प्रेमानंद
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: संत प्रेमानंद महाराज शुक्रवार तड़के एक बार फिर यमुना पार से वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे। उनके आने की खबर फैलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब चार माह से यमुना पार बेलबन मंदिर के समीप यमुना विहार कुंज में रह रहे संत प्रेमानंद समय-समय पर वृंदावन स्थित अपने आश्रम आते रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनका काफिला परिक्रमा मार्ग स्थित राधा केलि कुंज आश्रम के समीप पहुंचा। यहां से वह पैदल आश्रम की ओर रवाना हुए। इस दौरान भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। करीब आधा घंटे रुकने के बाद वह फिर यमुना पार के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.