मथुरा, सितम्बर 18 -- Mathura News: मथुरा, राधाष्टमी पर परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं को बरसाना पहुंचने के लिए विशेष बसों का शुभारंभ 18 सितंबर से करेगा। 18 और 19 सितंबर को बरसाना में आयोजित होने वाले राधाष्टमी महोत्सव में संभावित भीड़ को देखते हुए निगम 160 बसों के संचालन करेगा। इसके अलावा 40 अतिरिक्त बसों को रिजर्व रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल मार्ग पर उतारा जा सके। राधाष्टमी पर बरसाना और आसपास के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। एआरएम ने बताया कि मथुरा से गोवर्धन होकर बरसाना के लिए 50 बसें चलाई जाएंगी, वृंदावन से बरसाना के लिए 30 बसें चलाई जाएंगी, मथुरा से कोसीकलां नंदगांव होकर 25 बसों का संचालन करेगा वहीं छाता होकर 15 बसों का संचालन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राधारानी के दर्शनों के लिए बरसानावासियों...