Mathura News: राधारानी मानसरोवर कुंड में नहाते समय डूबा युवक
मथुरा, जुलाई 30 -- Mathura News: थाना क्षेत्र स्थित पौराणिक राधारानी मानसरोवर कुंड में बुधवार को डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव नंद नगरिया निवासी यशपाल (20) बुधवार को राधारानी मानसरोवर कुंड पर नहाने गया था। स्नान करते समय अचानक उसका पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यशपाल को डूबते देख किनारे पर मौजूद युवकों में हड़कंप मच गया। उसे बचाने के लिए कई युवक तुरंत कुंड में कूद पड़े और काफी मशक्कत के बाद युवकों ने यशपाल को अचेत अवस्था में कुंड से बाहर निकाल उपचार को ले गये। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार को सौ शय्या अस्पताल, वृंदावन रेफर कर दिया। वृंदावन ले जाते समय रास्ते में यशपाल ने दम तोड़ दिया। सौ शय्या अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.