Mathura News: राधारमण मंदिर में मधुकर ने दी भजन प्रस्तुति
मथुरा, जुलाई 14 -- Mathura News: वृंदावन, ठाकुर राधारमण मंदिर में राग सेवा श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को मंदिर के गोस्वामी पदलोचन के सेवा सानिध्य में भजन गायक मधुकर द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने गोपाल भट्ट के पदों को गाकर ठाकुर राधारमण लाल को रिझाया। वहीं मधुकर ने अपने चिर परिचित अंदाज में सुरों की लहरियाँ लगाकर समस्त नृत्यांगनाओ को गोपी भाव के भजनों पर नाचने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने वृषभानु की ललि, यह सांवरिया से नेहरा लगाएं के चली, चलो चलो किशोरी वृंदावन में, बंसी वाले ने घेर लई, तेरी गलियों में आने जाने से दुश्मनी हो गई जमाने से, तांडव गति मुंडन पै नाचत गिरधारी मेरे राधारमण गिरधारी आदि भजन सुनाए। मंदिर में उपस्थित जन सैलाब भी भजन सुनझूम झूम कर नाचने लगा। इस अवसर पर धनंजय गोस्वामी, दिनेश स्वामी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.