मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: छोटे हनुमान मंदिर स्थित राधा रानी कुंड पर रविवार को तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं के साथ ही 50 वर्ष तक की उम्र के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर तैराकी में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का आयोजन समाजसेवी दिनेश कुमार मिश्रा और श्याम सुंदर मिश्रा द्वारा कराया गया। तैराकी प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में आयोजित किया गया। जूनियर वर्ग में 18 से 25 वर्ष तथा सीनियर वर्ग में 26 से 50 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता शुरू होते ही राधा रानी कुंड के आसपास मौजूद। लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिला प्रतिभागियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। सीनियर वर्ग में राहुल चौधरी ने प्रथम, गोपाल गोस्वामी ने द्वितीय और छोटू मुखिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं जूनियर वर्ग में अनि...