Mathura News: राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर भिक्षुकों का जमावड़ा
मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: धर्मनगरी राधाकुंड में भिक्षावृत्ति विकराल रूप धारण करती जा रही है। रामलीला मैदान से लेकर राधा रानी परिक्रमा मार्ग तक भिक्षुकों की संख्या अब सैकड़ों में पहुंच गई है। इसके कारण परिक्रमा में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिक्रमा मार्ग के दोनों ओर भिक्षुकों के डटे रहने से रास्ता बेहद संकरा हो जाता है। इसका सबसे बुरा असर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं और दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है, जिन्हें आवागमन में मशक्कत करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब भी कोई बाहरी श्रद्धालु या दानी व्यक्ति परिक्रमा मार्ग में भोजन, कपड़े या अन्य सामान बांटने आता है, तो भिक्षुकों में उसे छीनने की होड़ मच जाती है। सामान पाने की होड़ में भिक्षुक आपस में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.