Mathura News: राधाकुंड जाने वाले मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री, रूट डायवर्जन लागू
मथुरा, अक्टूबर 31 -- Mathura News: अहोई अष्टमी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। रविवार सुबह से ही राधाकुंड की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अहोई अष्टमी स्नान के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और निसंतान दंपत्ति राधाकुंड पहुंच रहे है। पैदल परिक्रमा करने वाले भक्तों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यातायात व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है। सीओ अनिल कुमार सिंह के अनुसार राधाकुंड की ओर जाने वाले सभी बाहरी रास्तों पर पुलिस बैरियर लगा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Mathura News: तीर्थ पुरोहितों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बाहर से आने वाले वाहनों को निर्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.