मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: कोसीकलां थाना और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने राजस्थान से अपहृत बालक को गांव कामर के पास से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से अपहरण के आरोपी को भी पकड़ लिया। राजस्थान पुलिस उसे अपने साथ ले गई। विगत दिनों राजस्थान के कोटपुतली जनपद के थाना नीमराना में बालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही नीमराना पुलिस बालक की बरामदगी में जुटी थी। विभिन्न स्रोतों से पुलिस को अपहृत बालक के कोसीकलां क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इस पर मंगलवार को राजस्थान पुलिस की टीम थाना कोसीकलां पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग लिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बच्चे को अगवा कर मांगी 20 लाख की फिरौतीगांव कामर के पास पुलिस की कार्रवाई राजस्थान पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मंगलवार रात करीब 10 बजे गांव कामर स्थित ...