Mathura News: राजस्थान के सीएम भजन लाल ने गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद
मथुरा, जुलाई 30 -- Mathura News: बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथ जी मंदिर पूछरी में गुरु पूजन किया, साधु संतों को श्रीफल भेंट किए और गुरु के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा गुरु पूर्णिमा आत्मज्ञान श्रद्धा और सेवा का पर्व है। इस भूमि से देश खुशहाली, संतों की दीघार्यु और समाज में सद्बुद्धि की प्रार्थना करते हैं। पूंछरी का लौठा स्थित श्री नाथजी मंदिर और गिरिराज जी मंदिर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक पूजा अर्चना की। उन्होंने श्रीनाथजी का पंचामृत से अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में भगवान की आरती और श्रृंगार किया। गिरिराज तलहटी में प्राचीन व आधुनिक आश्रमों, मठों, मन्दिरों में गुरु पूजन कर श्रद्धा-भक्ति की अलख जगायी। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: तीन लोक नौखंड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.