Mathura News: राजमिस्त्री को बंधक बनाकर पीटा
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: चौमुहां के गांव अगरयाला में अपने घर में गाड़ी खड़ी कर रहे एक राजमिस्त्री को पड़ोसियों ने जबरन खींचकर अपने घर में बंधक बना लिया और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का ताला खुलवाकर पीड़ित को बाहर निकाला। पीड़ित की तहरीर पर शेरगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अगरयाला निवासी लालाराम ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पेशे से राजमिस्त्री हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गुरुवार की रात करीब 9 बजे वह अपने घर के अंदर गाड़ी खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी भोला, धारा, दीपक, मुकेश और तोता वहां पहुंचे और उन्हें जबरन खींचकर अपने घर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर ले जाकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद कमरे में बंद कर बाहर से ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.