मथुरा, जुलाई 15 -- Mathura News: मथुरा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण जिला प्रोवेशन अधिकारी विकास कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार दीक्षित के साथ किया। निरीक्षण के समय आरओ प्लांट खराब पाया गया। जिसको सही कराने के आदेश प्रभारी अधीक्षक व जिला प्रोवशन अधिकारी को दिए। गृह के प्रभारी अधीक्षक प्रभाकर सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में अधीक्षक का पद रिक्त है। सम्प्रेक्षण गृह में 24 होमगार्ड्स है जो 8-8 की संख्या में तीन पालियों अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अलावा 3 केयर टेकर एवं 3 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनकी शिफ्टवार ड्यूटी लगायी गयी है। जिस हेतु प्रभारी अधीक्षक एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आरओ प्लान्ट को तत्काल सही कराते हुऐ क्रियाशील ह...