मथुरा, अगस्त 29 -- Mathura News: परिंदे फाउंडेशन द्वारा संचालित आधारशिला निःशुल्क पाठशाला में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने जहां संस्थापिका डा. सोनिका शर्मा की कलाई पर रक्षासूत्र बांधे, वहीं अध्यनरत छात्रों को छात्राओं ने राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को उपहार भी दिए। आधारशिला के बच्चों ने अपने हस्तकौशल और रचनात्मकता का सुंदर परिचय दिया। बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से आकर्षक राखियां तैयार कीं और एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर आपसी प्रेम एवं सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का सबसे भावपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला, जब आधारशिला में अध्ययनरत बच्चियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षासूत्र उसी को बांधना चाहिए, जो हमारी रक्षा और हमारा मार्गदर्शन करता है। यह भी पढ़ें- Chapra News...