मथुरा, अगस्त 29 -- Mathura News: सावन मास की पूर्णिमा और रक्षा बंधन पर वृषभानु कुंड में भगवान राधा-कृष्ण की परंपरागत नौका विहार लीला का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। श्री श्यामाश्याम मंदिर से वृषभानु कुंड तक भगवान के डोले को लेकर भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। नौका बिहार के आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय संत-महात्मा और श्रद्धालु पहुंचे। शुक्रवार को ऐतिहासिक नौका विहार लीला का आयोजन किया गया। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्यामा-श्याम मन्दिर से ठाकुरजी के डोले को लेकर गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भगवान के भजनों की मधुर धुनों पर लोग थिरकते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: श्रावण पूर्णिमा पर जगमगाया रामगढ़ जगरनाथ मंदिर, रक्षाबंधन पर उमड़ा आस्था का सैलाब रास्ते में लोगों...