मथुरा, अगस्त 29 -- Mathura News: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बलदेव के अवैरनी चौराहे पर सुबह लगे भीषण जाम के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। भीषण जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया। त्योहार पर अपनों से मिलने जा रहे राहगीरों को घंटों तक जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी। चौराहे पर दोनों तरफ दो-दो किलो मीटर लंबी वाहनों की कतारें लगी रहीं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। त्योहार के कारण इस मार्ग पर वाहनों का दबाव पहले से ही अधिक था। बलदेव, बरौली, कैलाशमंदिर, अकोस, अवैरनी और आसपास के गांवों को जोड़ने वाला अवैरनी चौराह यहां का प्रमुख चौराहा है। रक्षाबंधन पर बहनों के घर जाने वाले भाइयों और बाजार से लौट रही महिलाओं की भीड़ के कारण चौराहे पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: भाइयों को राखी बांधने निकली बहनें जाम में फंसीं, घ...