Mathura News: युवाओं से वैदिक विचारधारा अपनाने का आह्वान
मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: आर्य समाज कोसीकलां के 88वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सभा में आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के प्रधान आचार्य स्वामी स्वदेश महाराज ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन, वेदों के प्रचार-प्रसार और आर्य समाज के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से वैदिक विचारधारा अपनाकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। स्वामी स्वदेश महाराज ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने वेदों के प्रचार-प्रसार के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। आचार्य संजय याजिक ने कहा कि श्रीराम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए 14 वर्ष वन में बिताए और ऋषि-मुनियों की रक्षा की। भाइयों के प्रति उनका प्रेम अनुकरणीय था। आचार्य डॉ. कपिल मलिक ने य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.