Mathura News: युवती ने गले में फंदा लगाकर दी जान, ननिहाल पक्ष ने दी तहरीर
मथुरा, अगस्त 26 -- Mathura News: सौंख, थाना मगोर्रा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बछगांव के मजरा नगला छतरी में मंगलवार सुबह एक युवती कमरे में गले में फंदा लगाये लटकी मिली। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर ननिहाल से आये लोगों ने चौकी पर हंगामा कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने समझा बुझा कर लोगों को शांत किया और मामले की जांच में जुट गयी। मंगलवार सुबह गांव नगला छतरी निवासी शिवानी (19) पुत्री यदुवीर की गले में दुपट्टे से फंदा लगाये लटकी मिली। सूचना पर सौंख चौकी प्रभारी विनीत चौधरी ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर युवती के ननिहाल से आये मामा आदि ने चौकी पर एकत्रित होक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.