Mathura News: युवक व बचाने आईं मां और बहन पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला
मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: थाना जैत के गांव नगला ब्राह्मण में दौड़ करने जाने वाले एक युवक पर रास्ते में रोककर नामजदों द्वारा लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक को बचाने के लिए मौके पर दौड़ीं उसकी मां और बहन को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव नगला ब्राह्मण थाना जैत निवासी मोहित शर्मा ने गुरुवार को थाना जैत में दी तहरीर में बताया कि वह सुबह-शाम दौड़ने के लिए जाता है। जब वह शाम को दौड़ लगाने जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही लीलू, सेठ खान उर्फ अयूब खान, फिरोज, आमिर खां, एवं दो महिलाओं ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब उसकी मां और बहन उसे बचाने के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.