Mathura News: युवक पर फायरिंग, गोली लगने से हालत गंभीर
मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: थाना जैंत क्षेत्र में गांव बाबूगढ़ के पास शनिवार देर रात रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से युवक घायल होकर गिर पड़ा। उसने फोन कर अपने भाई को घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने बाबूगढ़ निवासी दो सगे भाइयों समेत छह नामजद और 2-3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा और एससी/एसटी ऐक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव हनुमानगढ़ी सकराया, थाना जैत निवासी महेश ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 10:46 बजे उनके भाई मनीष का घबराया हुआ फोन आया। मनीष ने बताया कि उसे गोली मार दी गई है और वह तुरंत मौके पर पहुंचे। मनीष के अनुसार, गांव बाबूगढ़ निवासी जगदीश, राजेश, तारा, लोहरे उर्फ प्रताप, नन्नू और हरिओम उर्फ गब्बर अपने 2-3 अज्ञात साथियों के साथ आए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.