मथुरा, अक्टूबर 5 -- Mathura News: वृंदावन, थाना वृंदावन क्षेत्र में युवक पर लाठी-डंडों और सरियों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने छह नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अलीगढ़ जनपद के थाना गोंडा क्षेत्र के गांव नगला बिरखू निवासी आशीष गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई प्रिंस गुप्ता 2 अक्तूबर की रात अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए वृंदावन आया था। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी के भाई समेत कई लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर प्रिंस गुप्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमलावर मौके से वाह...