Mathura News: युवक के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: गांव बरका निवासी युवक शौकीन की नशे में कुएं में डुबोकर हत्या के बाद खेत में गड्ढा खोद शव दफन करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है। अभी तक मिले अहम सुराग के आधार पर पुलिस टीमें पलवल, डीग, नूंह, नरी आदि क्षेत्र में तलाश कर रही है। बताते चलें कि तीन अक्तूबर को अचानक गायब हुए गांव बरका, कोसीकलां निवासी शौकीन के शव को पुलिस ने बुधवार देर रात गांव बांसा की ओर जाने वाली चकरोड किनारे खेत में गड्ढे से बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में वांछित चल रहे दो सगे भाई ओम प्रकाश उर्फ विष्णु और लक्ष्मण की तलाश में सीओ छाता भूषण वर्मा के नेतृत्व में चार टीमें सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से तलाश कर रही हैं। यह भी पढ़ें- दोस्त की हत्या कर खेत में गाड़ दिया था शव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.