Mathura News: युवक की गोली मार हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
मथुरा, सितम्बर 24 -- Mathura News: मथुरा। थाना नौहझील पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गुरुवार सुबह गांव मुडलिया-बाजना रोड से हत्या के आरोप में वांछित को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया। अन्य आरोपी की पुलिस टीम तलाश कर रही है। आरोपी ने दंगल देख कर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक नौहझील अंजीश कुमार ने बताया कि रविवार को गांव मुडलिया, नौहझील में आयोजित कुश्ती दंगल देख कर गांव का ही युवक अवनीश (34) की लौटते समय बाइक सवार नामजदों ने ताबडतोड़ गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने दो भाई सतेन्द्र और धीरज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस टीम बाइक सवारों की तलाश में संभावित स्थलों पर ताबडतोड दबिश दे रही थीं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.