Mathura News: युवकों ने एनएचएआई के रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर को जडा थप्पड़
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: थाना हाईवे क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित नरहौली चौराहे पर शुक्रवार शाम ट्रैफिक रोककर जबरन निकलने का प्रयास कर रहे दो युवकों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की रूट पेट्रोलिंग टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि टोकने पर युवकों ने पेट्रोलिंग ऑफिसर से गाली-गलौज की और थप्पड़ मार दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रैफिक कर्मियों से भी अभद्रता और हाथापाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित अधिकारी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिरौली, थाना फरह निवासी उदयपाल एनएचएआई में रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर (आरपीओ) के पद पर तैनात हैं। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार शाम वह टीम के साथी वीरेंद्र सिंह और ऊदल सिंह के साथ एनएच-19 पर सुरक्षा व्यवस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.