Mathura News: यातायात माह के चौथे दिन 2396 वाहनों के चालान
मथुरा, नवम्बर 6 -- Mathura News: जिले में चल रहे यातायात माह के तहत गुरुवार को जागरूकता और प्रवर्तन की संयुक्त कार्रवाई की गई। एसएसपी के निर्देशन तथा एएसपी यातायात और सीओ ट्रैफिक के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने महाविद्यालयों, स्कूलों और प्रमुख चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं, यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिनभर में 2396 ई-चालान किए गए। गुरुवार को केआर स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आचार्य चरण महाप्रभु श्रीमद वल्लभ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, औरंगाबाद में शिक्षकों की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा पाठशाला आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक यातायात (टीआई) ने पुलिस टीम के साथ छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के महत्व के बारे में बताया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.