Mathura News: यातायात पुलिस ने खाली कराए फुटपाथ, 2133 वाहनों के चालान काटे
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: दीपावली पर खरीदारी के चलते शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों का भीड़ रही। होलीगेट, छत्ता बाजार, और कृष्णानगर क्षेत्र में शाम को वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने से ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चलता रहा। बाजारों में उमड़ी भीड़ और संकरे रास्तों पर वाहनों के पहिए थमने से व्यवस्था संभालने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। वहीं दूसरी ओर, जिले में चल रहे यातायात माह के तहत प्रभारी निरीक्षक यातायात शौर्य कुमार मय टीम ने होलीगेट एवं अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बाजारों में पैदल गश्त कर फुटपाथों को खाली कराया और सड़कों पर फैले सामान व ठेल-ढकेल को पीछे करवाया, जिससे खरीदारों के लिए रास्ता सुगम हो सके। यह भी पढ़ें- Delhi News: दिवाली पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को किए बंदोबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.