Mathura News: यमुना में तैरता मिला युवती का शव
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: नगर के चीरघाट पर शुक्रवार दोपहर यमुना में करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव तैरता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक नाविक ने चीरघाट के समीप यमुना में शव देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बांके बिहारी मंदिर चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी के अनुसार, युवती इसी इलाके में भिक्षुक की तरह रहती थी और प्रतिदिन सुबह यमुना में स्नान करती थी। आशंका है कि नहाते समय पैर फिसलने से वह यमुना में डूब गई हो। हालांकि, मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.