मथुरा, अक्टूबर 17 -- Mathura News: थाना अंतर्गत देवराहा बाबा समाधि स्थल के समीप यमुना में स्नान कर रहे व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। इस दौरान यमुना किनारे मिले कागजातों के माध्यम से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दी है। शनिवार को मांट क्षेत्र में देवराह बाबा घाट के समीप यमुना किनारे कपडे उतार कर एक व्यक्ति यमुना में स्नान करने उतर गया। इस दौरान अचानक अनियंत्रित हो यमुना में पैर फिसलने से वह गहरे पानी जाकर डूबने लगे। उनको डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मांट थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को यमुना ने निकाला। तब तक उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने यमुना क...