Mathura News: यमुना प्राधिकरण ने की मांट में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
मथुरा, नवम्बर 27 -- Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अपने अधिसूचित क्षेत्र मांट तहसील में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को वृंदावन कट के आसपास चार गांवों में बुलडोजर चलाकर करीब 90 हजार वर्गमीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया। कब्जामुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित बाजार कीमत 27 करोड़ रुपये बताई गई है। यहां बिना ले-आउट स्वीकृत कराए अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के एसडीएम शिव अवतार, हरिप्रताप सिंह और कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। प्राधिकरण की टीम ने मांट तहसील के पिपरौली बांगर, चूड़ा हंसी, गुद्दर और सौर गांवों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.