मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही वर्षा से यमुना के जलस्तर में निरंतर वृद्धि होने से तटीय इलाकों में हलचल बढ़ गयी है। 24 घंटे में 6 सेंटीमीटर जलवृद्धि दर्ज की गयी है। इसे देखते हुए यमुना तटीय इलाकों में सर्तकता बढ़ा दी गयी है। यमुना में बहकर आ रही जलकुंभी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्टीमर संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। रविवार की शाम को मथुरा के प्रयाग घाट पर यमुना का 164.76 सेमी जल स्तर दर्ज किया गया। 24 घंटे में 6 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे वृंदावन व मथुरा के यमुना घाटों की सीढ़ियों पर रोजाना पानी बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार रविवार की दोपहर गोकुल वैराज से आगरा की तरफ छोड़ जा रहे पानी दो गुना अधिक हो गया। गोकुल बैराज से डिस्चार्ज बढ़ा कर 40 हजार 875 क्यूसेक कर दिया गय...