मथुरा, अक्टूबर 2 -- Mathura News: संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जाने-माने और युवाओं के चहेते बॉलीवुड सिंगर मोहम्मद इरफान के गीतों का जादू विद्यार्थियों के सर चढ़कर छा गया। मोहम्मद इरफान ने मंच पर आकर जब अपने सुपरहिट और रूह को छू लेने वाले गीतों जैसे-दर्द दिलों के कम हो जाते, दिल संभल जा जरा,बंजारा और बारिश की तान छेड़ी, तो समूचा ब्रज क्षेत्र और विश्वविद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इरफान ने अपने गीतों की शुरुआत यारियां फिल्म के लोकप्रिय गीत दिल मेरा है नासमझ कितना..से की। विद्यार्थियों ने जबर्दस्त शोर के साथ अपने प्रिय गायक का मंच पर आते ही स्वागत किया।

गायक का रौशन सफर हिमेश रेशमियां द्वारा कंपोज किया, सनम तेरी कसम का गीत, तुझे देखते ही आंखें हो जाती हैं नम सुनाकर उन्होंने धीरे-धीरे विद्यार्थि...