Mathura News: मैथिल ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष बने बच्चू शर्मा
मथुरा, अगस्त 5 -- Mathura News: मैथिल ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित लटूर प्रधान फार्म हाउस में समाज के व्यक्तियों की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सरिता विहार, मंडी चौराहा निवासी बच्चू शर्मा ठेकेदार को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया। शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित चुनावी बैठक में सर्वप्रथम निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्यामलाल मिश्रा ने अपने कार्यकाल का विवरण देकर अपनी कार्यकारिणी सहित इस्तीफा सौंपा। उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से बच्चू शर्मा ठेकेदार के नाम का समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। संचालन भाजपा जिला संयोजक आईटी सतेंद्र मैथिल बेरीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.