Mathura News: मैक्स पिकअप की टक्कर से किसान की मौत
मथुरा, अक्टूबर 10 -- Mathura News: थाना क्षेत्र में कस्बा बाइपास स्थित जैन पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को मैक्स पिकप की टक्कर से किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज पिकप चालक को हिरासत में ले लिया है। शनिवार को छाता निवासी किसान छैल बिहारी (45) धान बेचने के लिए कोसीकलां मंडी आए थे। कोसीकलां बाइपास पर जैन पेट्रोल पंप के सामने वह रोड पार कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे मैक्स पिकअप चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए किसान छैल बिहारी में टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर गंभीर रूप से घायल किसान को उपचार को भिजवाया। इस दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज मैक्स पिकप चालक को हिरासत में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.