Mathura News: मेहंदी भारतीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर प्रतीक
मथुरा, अगस्त 14 -- Mathura News: बांके बिहारी कॉलोनी स्थित रामकृष्ण विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल में वृंदावन बाल विकास परिषद के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक एवं मनमोहक मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों को उकेरा। प्रधानाचार्य गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। विद्यालय उपाध्यक्ष शोभा घोष ने कहा कि मेहंदी भारतीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर प्रतीक है। उप प्रधानाचार्य कृष्णा शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.