Mathura News: मेहंदी प्रतियोगिता के साथ हुआ सावन महोत्सव
मथुरा, अगस्त 21 -- Mathura News: पंडित हरीशंकर द्विवेदी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सावन महोत्सव के उपलक्ष्य में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की कक्षा तीन से कक्षा बारह की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन दो ग्रुपों में किया गया। जूनियर ग्रुप में कक्षा तीन से आठ तक छात्राओं ने भाग लिया। सीनियर ग्रुप से कक्षा 12 की शिवानी ने प्रथम, कक्षा 11 की कविता द्वितीय एवं 9 कक्षा की निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर द्विवेदी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य योगेश कुमार एवं नीतू शर्मा ने किया। कार्यक्रम में आदेश दुबे, बी एम शर्मा, राजपाल सिकरवार, गौरव रावत, कैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पाराशर, दिलीप शर्मा, गोपाल देशवार, खेमचंद शर्मा, देव रावत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.