मथुरा, अक्टूबर 25 -- Mathura News: लीला पुरुषोत्तम श्रीकृष्ण के लाला कन्हैया से महानायक बनने की दिव्य यात्रा रविवार को वृंदावन के स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह के भव्य मंच पर उस समय सजीव हुई जब ब्रजरज उत्सव में लोकप्रिय अभिनेता सौरभ राज जैन की नाट्य प्रस्तुति मेरे कृष्ण का भावपूर्ण मंचन हुआ। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव के तहत नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से धारावाहिक महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर पहचान बनाने वाले सौरभ राज जैन ने एक बार फिर अपने अभिनय से वृंदावन में दर्शकों को कृष्ण स्वरूप के दर्शन कराए। 130 से अधिक कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने अपनी कला के माध्यम से मंच पर श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत किया। भव्य मंच सज्जा, विशेष प्रकाश व्यवस्था, मनमोहक संगी...