Mathura News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मथुरा, अगस्त 14 -- Mathura News: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहवन में अवादा फाउंडेशन द्वारा 2026 वर्ष हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि डीडीओ गरिमा खरे ने छात्र-छात्राओं को परिश्रम और ईमानदारी के साथ सफलता प्राप्त करने हेतु संदेश दिया। इस अवसर पर डीडीओ द्वारा मेधावी अरुण धनगर, करण, लवली, शीतल और परी रावत को साइकिल प्रदान की गई। प्रधानाचार्या कविता सक्सेना द्वारा मुख्य अतिथि का माला और पटुका पहनाकर स्वागत किया गया l ग्राम के वयोवृद्ध रूप किशोर द्वारा बच्चों को संदेश दिया गया। सम्मानित होने वाले मेधावी करण, अर्जुन, लवली ने कहा कि ये साईकिल हमें जिंदगी की दौड़ में सफलता तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.