Mathura News: मूक बधिर महिला से दुराचार, पड़ोसी युवक पर आरोप
मथुरा, अगस्त 3 -- Mathura News: कोसीकलां के निकटवर्ती एक गांव में मूकबधिर महिला के साथ दुराचार की घटना सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोप है कि गांव का ही एक पड़ोसी युवक महिला को घर के पास स्थित एक खाली प्लॉट में जबरन खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। परिजनों और ग्रामीणों ने जब मूकबधिर महिला से घटना के बारे में जानकारी ली तो उसने इशारों से आपबीती बताई। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़िता एवं उसके परिजनों से जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.