मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेला को सुगमता से कराने एवं परिक्रमार्थियों को बेहतर सुविधा दिलाने को औषधि विभाग तैयारियों में जुट गया है। आगामी 23 से 30 जुलाई तक संचालित मुड़िया पूर्णिमा मेला में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ ब्रज मेडिकल स्टोर सहित 15 से 20 मेडिकल स्टोर 24 घंटे खुलेंगे। गोवर्धन राधाकुण्ड रोड स्थित एक गेस्ट हॉउस में मेडिकल स्टोर संचालकों व उनके प्रतिनिधियों के साथ औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बैठक की। मेडिकल स्टोर संचालकों को सही एवं अच्छी गुणवत्ता की दवाइयां बेचने के निर्देश दिए गए हैं। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया की मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर गिरिराज परिक्रमा में आने वाले कुछ मेडिकल स्टोर 24 खुले रहेंगे। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : 30 दिनों तक शिविर का किया जायेगा संचालन इसके लिए गोवर्धन, राधाकुण्ड, जती...