Mathura News: मुठभेड़ में फायरिंग-पथराव के दो आरोपी पकड़े
मथुरा, अक्टूबर 16 -- Mathura News: थाना हाईवे पुलिस ने रोमैक्स स्कूल की ओर जाते समय शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मुठभेड़ के बाद गत दिनों जमीन विवाद में फायरिंग, पथराव करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे प्रभारी निरीक्षक हाइवे अजय कौशल, निरीक्षक विवेक कुमार, उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह रोमेक्स स्कूल को जाने वाले कच्चे रास्ता की ओर गश्त पर थे। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में नजर आये दो युवकों को पुलिस ने टोका तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से कनक निवासी गांव कोटा, जैंत घायल हो गया, जबकि घेराबंदी कर साथी करन निवासी गांव बाटी, जैंत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.