मथुरा, जुलाई 15 -- Mathura News: मथुरा, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के तत्वावधान में किसानों ने कैंट काली मंदिर स्थित बिजली निगम के मुख्य अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्य अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए आरोप लगाते हुए किसानों ने कहा कि मनमाने तरीके से अघोषित बिजली कटौती एवं किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ कैंट काली मंदिर से मुख्य अभियंता कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। यह भी पढ़ें- Hardoi News: किसान पंचायत में समस्याओ के समाधान की मांगकिसानों के आरोप प्रदेश प्रवक्ता एवं आगरा मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष संजय पाराशर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि बिजली विभाग में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे बर्दास्...