Mathura News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को आए 450 कन्याओं के आवेदन
मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए इस बार 450 कन्याओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों का सत्यापन अब ब्लॉक और तहसीलों के माध्यम से कराया जाएगा। जांच में पात्रता की पुष्टि के बाद ही कन्याओं का चयन अंतिम रूप से किया जाएगा। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति कन्या एक लाख रुपये खर्च करती है। इसमें कन्या के खाते में नकद 51 हजार रुपये की धनराशि, उपहार स्वरूप घरेलू सामान और विवाह आयोजन का खर्च शामिल होता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू ने बताया कि नवरात्र के बाद दशहरा या देवोत्थान एकादशी पर शुभ मुहूर्त में सामूहिक विवाह के आयोजन कराए जाएंगे। ये आयोजन ब्लॉक स्तर और जिला मुख्यालय दोनों जगह कराए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिाकरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.