मथुरा, जुलाई 23 -- Mathura News: भाजपा के प्रदेश महामंत्री व मांट क्षेत्र के विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि किसी भी संगठन का कार्यकर्ता प्राण होते हैं। मांट विधानसभा क्षेत्र के टेंटीगांव में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि 2027 मिशन पर इस तरह निगाह रखनी है, जैसे अर्जुन ने मछली की आंख पर अपनी निगाह रखी थी। मेरा बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर काम करना होगा। भाजपा आज जिस मुकाम पर है उसमें बूथ अध्यक्षों का अहम योगदान है। उन्होंने सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इसके कार्यकर्ता पार्टी के आदेश को सर्वोपरि मानते हैं। सम्मेलन के मुख्य वक्ता ब्रज क्षेत्र भाजपा के महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कार्यवाही रजिस्टर के अनुसार अपने बूथ को मजबूत करना ...