मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: राल स्थित तिलक सिंह इंटर कॉलेज में स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम की मौत के मामले में थाना जैंत पुलिस ने पिता की तहरीर पर बस चालक और स्कूल प्रबंधन आदि के खिलाफ गुरुवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर चालक आदि की तलाश कर रही है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे स्कूल पहुंचे बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए बिना पीछे देखे बस बैक कर दी थी। इसके चलते बस के पहिये के नीचे आने से कक्षा दो के मासूम छात्र नितिन की मौत हो गयी थी। आरोप है कि इसके बाद वहां बच्चा काफी देर तक छटपटाता रहा लेकिन न तो बस चालक ने और ना ही स्कूल प्रबंधन ने उसे बचाने का प्रयासकिया और बालक ने दम तोड़ दिया। मृतक मासूम के पिता गंगदेव निवासी ग्राम पेलखू, बरसाना ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि उसका बेटा नितिन स्कूल बस में बैठकर विद्यालय...