Mathura News: मारपीट में घायल महिला की मौत, बलदेव रोड पर शव रख किया प्रदर्शन
मथुरा, अक्टूबर 22 -- Mathura News: जमुनापार के गांव नगला पोला में मारपीट के दौरान घायल सुमन (52) की मंगलवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार रात शव रावल के सामने बिजलीघर के समीप सड़क किनारे रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। छह अक्तूबर को गांव नगला पोला में दो महिलाओं के बीच मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग जुट गए थे। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में सुमन के अलावा लेखराज, बिट्टू और मोनिका तथा दूसरे पक्ष के छैल बिहारी और मोहन देवी सहित अन्य लोग घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.