मथुरा, सितम्बर 25 -- Mathura News: थाना गोवर्धन पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गुरुवार सुबह माधुरी कुंड लिंक मार्ग से पखवारे पूर्व गांव जचौंदा में मारपीट कर जानलेवा हमले के आरोप में वांछित तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हमले में प्रयुक्त लाठी,डंडे बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनय कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था और वांछितों की तलाश में क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर गांव माधुरीकुण्ड की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने गांव जचौंदा में जानलेवा हमला कर मारपीट करने के आरोप में वांछित साहिल, मनीष और गौरव निवासीगा गांव जचौंदा, गोवर्धन को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से डंडे बरामद कर चालान किया।

हिंदी हि...