मथुरा, सितम्बर 28 -- Mathura News: थाना अंतर्गत कोटवन में मामूली बात को लेकर नामजदों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर फायरिंग कर दी। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। मारपीट में घायलों में एक की हालत गंभीर बनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार देर शाम गांव कोटवन में बृज किशोर और रोहित के मध्य किसी मामूली बात पर कहासुनी हो गई। बताते हैं कि इस पर आसपास से लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद रोहित अपने साथियों के साथ बृज किशोर के घर पहुंच कर मारपीट करने लगा। इस दौरान विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग की। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। मारपीट में बृज किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले भाग गये। पुलिस घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत चिंताजनक होने पर बृज किशोर को हायर स...