मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: तहसील परिसर में आने वाले फरियादियों और आम लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब उन्हें मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। शनिवार को क्षेत्रीय विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद साहा ने संयुक्त रूप से अन्नदा प्रेरणा कैंटीन का फीता काटकर शुभारंभ किया। यह कैंटीन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से चलाई जा रही है। उद्घाटन पर विधायक ने कहा कि दूरदराज के गांवों से तहसील आने वाले गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को अब महंगे खाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कैंटीन में साफ-सफाई और पौष्टिक गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इसे सरकारी दफ्तरों में आने वाले नागरिको...