Mathura News: मां लक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मथुरा, नवम्बर 9 -- Mathura News: दीपावली पर गऊ घाट स्थित प्राचीन मां लक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए महिला और पुरुष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां लक्ष्मी को दीप अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर में विशेष दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय नागरिकों के साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। दीपों की जगमगाहट से पूरा मंदिर परिसर रोशन हो उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। सेवायत कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि मां लक्ष्मी का यह मंदिर काफी प्राचीन है। यह भी पढ़ें- Dumka News: दुमका में परंपरा व उल्लास के साथ मनाई गई दीपावली व काली पूजा यहां श्रद्धालु सच्चे मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.