Mathura News: मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा
मथुरा, अक्टूबर 31 -- Mathura News: थाना जैंत के अंतर्गत गांव मघेरा में छत से कपड़े पड़ोसी के खाली प्लॉट में गिर जाने पर किशोरी और उसकी मां को लाठी-डंडों से पीट दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। जैंत पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मघेरा थाना जैत निवासी सुंदरलाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे छत पर सूख रहे कपड़े अचानक उड़कर पड़ोस में स्थित ठाकुर लाल के प्लॉट में गिर गए। इसी बात को लेकर ठाकुर लाल और उसकी पत्नी गाली-गलौज करने लगे। जब किशोरी ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो दोनों किशोरी के साथ मारपीट करने लगे। चीख-पुकार सुनकर जब किशोरी की मां बीच-बचाव करने दौड़ीं, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन पर भी हमला बोल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.