Mathura News: मांट राजा में सरकारी जमीन से हटाया अवैध मंदिर
मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: मांट राजा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सरकारी जमीन पर रातों-रात बनाए गए एक अवैध मंदिर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। राया रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे सरकारी भूमि पर किए गए इस कब्जे को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हटा दिया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से मंदिर के चबूतरे को ध्वस्त कर दिया गया, वहीं किसी भी प्रकार के अनादर से बचाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मूर्तियों को अपने साथ ले गई। राया रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मांट राजा निवासी शिव नारायण तिवारी ने एक ही रात में मंदिर का निर्माण करा दिया था। रातों-रात सरकारी भूमि पर मंदिर बनने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए इस मंदिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.